होम / Ruckus Over UPTET Paper Leak : यूपीटीईटी पेपर लीक होने पर बवाल, परीक्षा स्थगित होने पर विपक्ष हमलावर

Ruckus Over UPTET Paper Leak : यूपीटीईटी पेपर लीक होने पर बवाल, परीक्षा स्थगित होने पर विपक्ष हमलावर

• LAST UPDATED : November 28, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Ruckus Over UPTET Paper Leak : उत्तर प्रदेश टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्न पत्र रविवार को लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ट्वीट किया कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।

प्रियंका और अखिलेश ने साधा निशाना (Ruckus Over UPTET Paper Leak)

प्रियंका ने इसी ट्वीट में कहा कि हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट किया कि यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होने की वजह से रद्द होना, बीसों लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है।  उन्होंने आरोप लगाया, ”उत्तर प्रदेश शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है।

(Ruckus Over UPTET Paper Leak)

Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox