होम / सपा का अधिवेशन: नरेश उत्तम दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने, अखिलेश बोले- समाज को बांटने वालों को सत्ता से हटाना है

सपा का अधिवेशन: नरेश उत्तम दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बने, अखिलेश बोले- समाज को बांटने वालों को सत्ता से हटाना है

• LAST UPDATED : September 28, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। लखनऊ के रमाबाई मैदान में समाजवादी पार्टी का 11वां अधिवेशन चल रहा है। पहले दिन बुधवार को अधिवेशन में नरेश उत्तम को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। सपा नेता राम गोपाल यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन आया है। उनका पर्चा सही पाया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को बांटने वालों को सत्ता से हटाना है। बीजेपी को सिर्फ सपा हरा सकती है। सपा सरकार ने काम करके दिखाया। रिकार्ड टाइम पर मेट्रो बनाई थी।

अखिलेश यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम।

अखिलेश बोले- सत्ता में आएंगे तो किसानों के लिए करेंगे काम

अखिलेश यादव ने सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हम जब भी सत्ता में आएंगे किसानों के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद पार्टी का ध्वज फहराया गया।

अधिवेशन में अखिलेश यादव के साथ रामगोपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या।

‘अल्पसंख्यक संस्थाओं पर भाजपा की बुरी नजर’

सपा सम्मेलन में राजनीतिक प्रस्ताव पास किया गया। आजम खान के पक्ष में प्रस्ताव पास किया गया। सपा ने कहा कि आजम खान को जेल में यातनाएं दी गई। भाजपा सरकार में दलित-मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं। अल्पसंख्यक संस्थाओं पर भाजपा की बुरी नजर है। सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। महंगाई चरम पर, लेकिन सरकार को चिंता नहीं है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सपा ने जातीय जनगणना की मांग उठाई। भाजपा ने मुफ्त बिजल का वायदा पूरा नहीं किया। मंत्रियों और ब्यूरोक्रेसी के बीच खीचतान है। प्रदेश का विकास कार्य ठप्प है।

यह भी पढ़ेंः माफिया अबू सलेम और उसके साथी को लखनऊ की कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox