होम / Samajwadi Party Released 4th List of Candidates: समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए जारी की चौथी लिस्ट, 8 उम्मीदवारों को उतारा मैदान में

Samajwadi Party Released 4th List of Candidates: समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए जारी की चौथी लिस्ट, 8 उम्मीदवारों को उतारा मैदान में

• LAST UPDATED : January 28, 2022

Samajwadi Party Released 4th List of Candidates

इंडिया न्यूज़, लखनऊ:
Samajwadi Party Released 4th List of Candidates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने शुक्रवार को चौथी लिस्ट जारी करते हुए 8 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सपा की लिस्ट में पूर्व सांसद से लेकर उद्योगपति तक मैदान में हैं। आठ उम्मीदवारों में से तीन कांग्रेस और एक बसपा से आये हैं। चौथी लिस्ट के साथ ही सपा ने अभी तक 262 उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है।

BJP Candidate List 2022 UP : भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, देवरिया से लड़ेंगे शलभ मणि त्रिपाठी

आजम खां के नजदीकी आबिद को टिकट नहीं

सपा की आठ उम्मीदवारों की लिस्ट में तीन दलित, तीन मुस्लिम, एक ब्राह्मण और एक ठाकुर को उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है। कासगंज से गांधी परिवार के नजदीकी रहे पूर्व सांसद मुशीर अहमद की बेटी नादिरा सुल्तान, बदायूं से उद्योगपति रईस अहमद को टिकट दिया गया है। इस सीट से पहले आजम खां के नजदीकी आबिद रजा को टिकट मिलने की चर्चा थी। शुक्रवार को जारी हुई सूची में रईस अहमद को टिकट मिला है। अब आबिद निर्दल या अन्य किसी दल से मैदान में उतर सकते हैं।

AIMIM Released 7th List of Candidates: यूपी चुनाव के लिए AIMIM ने जारी की सातवीं लिस्ट, 12 उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर

इन लोगों पर सपा ने लगाया दांव

सीतापुर जिले की सिधौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे हरगोविंद भार्गव, लखनऊ की महिलाबाद पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज और मोहनलालगंज सीट पर विधायक अंब्रीश पुष्कर, कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से प्रभाकर पांडेय को, कानपुर कैंट से मो. हसन रूमी, बांदा से कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. विवेक सिंह की पत्नी मंजुला सिंह को टिकट दिया है।

Read More: BSP Declares 53 Candidate for Fourth Phase: बसपा ने चौथे चरण के लिए 53 सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox