होम / Sant Ravidas Jayanti 2022 : सीर गोवर्धनपुर पहुंचे सीएम योगी, संत रविदास को किया नमन

Sant Ravidas Jayanti 2022 : सीर गोवर्धनपुर पहुंचे सीएम योगी, संत रविदास को किया नमन

• LAST UPDATED : February 16, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

Sant Ravidas Jayanti 2022 : संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और गुरु के चरणों में शीश झुकाया। इस दौरान लगभग 45 मिनट के प्रवास में दर्शन पूजन के साथ ही रविदासियों को संबोधित किया। इसके पूर्व मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्टर बीएचयू हेलीपैड पर उतरा तो भाजपा नेताओं ने उनका हेलीपैड पर स्‍वागत किया। इसके बाद वह कार से सीर गोवर्द्धन के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व सीएम योगी आदित्‍यनाथ पहले भी चार बार संत रविदास जन्म स्थली आ चुके हैं।

विधिपूर्वक की गुरु की वंदना (Sant Ravidas Jayanti 2022)

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सुबह सीर गोवर्धन पहुंचने के बाद संत रविदास की प्रतिमा को नमन करने के साथ ही विधि पूर्वक गुरु की वंदना और पूजन के बाद रैदासिया संत निरंजन दास से भी मिलने पहुंचे और संत को नमन किया। गुरु चरणों की वंदना के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रसाद ग्रहण किया और गुरु की महिमा का भी बखान किया। मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटे तक योगी मौजूद रहे। दर्शन पूजन के साथ ही संत निरंजनदास से विचार विमर्श के साथ ही लंगर हाल जाकर लंगर और प्रसाद का भोग भी लगाया।

लोगों ने किया योगी का स्वागत (Sant Ravidas Jayanti 2022)

संत निरंजन दास से मुलाकात के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लंगर हाल का रुख किया। वहीं लंगर हाल के बाहर बाहर काफी भीड़ उनके निकालने का इंतजार करती रही। वहीं सुरक्षा कारणों से भारी भीड़ के बीच पुलिस को भी काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं की भीड़ से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। लंगर हाल में लंगर छकने गए योगी के साथ मंदिर प्रबंधन के भी लोग मौजूद रहे। वहीं लंगर छक कर बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों ने नारों से स्‍वागत किया।

(Sant Ravidas Jayanti 2022)

Also Read : UP Vidhan Sabha Election 2022: यूपी विधान सभा चुनाव 2022, राहुल गांधी करेंगे सभाएं, प्रियंका गांधी गोरखपुर और देवरियां में करेंगी रोड शो

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox