होम / SBSP Chief Om Prakash Rajbhar said : सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर बोले, भाजपा में सबसे अधिक गुंडे-माफिया

SBSP Chief Om Prakash Rajbhar said : सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर बोले, भाजपा में सबसे अधिक गुंडे-माफिया

• LAST UPDATED : February 9, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी।

SBSP Chief Om Prakash Rajbhar said : सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक गुंडे-माफिया भाजपा में हैं। भाजपा को आरोप लगाने से पहले खुद के अंदर झांकना चाहिए। भाजपा के साथ बृजेश सिंह हैं तो हम मुख्तार अंसारी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार पर द्वेषपूर्ण तरीके से कार्रवाई की जा रही है। मुख्तार एक बार फिर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे, उन्हें कोई ताकत रोक नहीं पाएगी।

खुद को बताया परमाणु बम (SBSP Chief Om Prakash Rajbhar said)

ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री ने एक सभा में दो लड़कों से सावधान रहने को कहा है। सीएम योगी अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बाद तीसरे ओमप्रकाश को भूल गए हैं, जो परमाणु बम है। आने वाले 10 मार्च को भाजपा को सत्ता से बाहर कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। भाजपा शासनकाल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर जितने आपराधिक मुकदमे थे, सभी खत्म कराए गए।

(SBSP Chief Om Prakash Rajbhar said)

Also Read : SP to Give Walkover to Aradhna Mishra Mona : रामपुरखास से सपा प्रत्याशी नहीं, कांग्रेस की मोना को वाक ओवर देने की तैयारी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox