होम / Secret Revealed after Video went Viral in Meerut : किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Secret Revealed after Video went Viral in Meerut : किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

• LAST UPDATED : March 5, 2022

Secret Revealed after Video went Viral in Meerut 

Secret Revealed after Video went Viral in Meerut 

इंडिया न्यूज, मेरठ: Secret Revealed after Video went Viral in Meerut  मेरठ (Meerut)में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सहेली के घर जा रही किशोरी का अपहरण कर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का अश्लील वीडियो भी बनाया। दो दिन पूर्व आरोपियों ने यह वीडियो वायरल कर दिया। सूचना पर गुरुवार रात किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

15 फरवरी की घटना

एक कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोरी 15 फरवरी को अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में सात युवक किशोरी का अपहरण कर एक मकान में ले गए। वहां आरोपी युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देते समय आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने किशोरी को धमकाया कि वारदात के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के डर से किशोरी ने वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। दो दिन पहले किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद यह खुला।

वहीं गुरुवार रात पड़ोसी ने वायरल वीडियो का जिक्र किशोरी के परिजनों से किया। परिजनों ने घटना के बारे में किशोरी से बात की। बदनामी के डर से आधी रात को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने किशोरी की हालत सामान्य बताई।
किशोरी के पिता ने आरोपी तुषार, हिमांशु, सौरव, रवि, आदेश व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read More : Leopard Sedated with Tranquilizer Gun in Meerut : तेदुए की दहशत से 10 घंटे खौफ में रहे लोग

Also Read : Road Accident on Varanasi-Shaktinagar Highway : सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Read More : India Won 1st Match of Davis Cup : डेविस कप में भारत की पहली जीत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox