होम / Semi High Speed Train Gatimaan Express : सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस, सेमी हाई स्पीड ट्रेन के छह साल हुए पूरे, 160 किलोमीटर है स्पीड

Semi High Speed Train Gatimaan Express : सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस, सेमी हाई स्पीड ट्रेन के छह साल हुए पूरे, 160 किलोमीटर है स्पीड

• LAST UPDATED : April 5, 2022

 

इंडिया न्यूज, आगरा:

Semi High Speed Train Gatimaan Express मंगलवार का दिन रेलवे के लिए अहम था। इस दिन आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेमी हाई स्पीड गतिमान एक्सप्रेस की छठवीं वर्षगांठ मनाई गई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिजाइन का केक को काटा गया। इसके बाद गतिमान एक्सप्रेस अपने गंत्वय की ओर रवाना हुई। ट्रेन दिल्ली से आगरा निर्धारित समय पर 90 मिनट में आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गई।

2016 को शुरू हुआ था संचालन Semi High Speed Train Gatimaan Express

पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा के बीच शुरू किया गया था। दो साल बाद इसका विस्तार झांसी तक कर दिया गया, लेकिन इसकी रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आया।

आगरा से झांसी के बीच भी ट्रैक पर गतिमान की रफ्तार को बढ़ाकर 130 से 180 किमी प्रति घंटे तक किया गया। अब यह शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह संचालित हो रही है। ट्रेन के संचालन की शुरूआत से ही इसमें दिल्ली रेलवे के सीनियर लोको पायलट पंकज गर्ग कमान संभालते हैं।

Also Read : Surprise inspection of Deputy CM Brajesh Pathak : डिप्टी सीएम ने किया केजीएमयू का औचक निरीक्षण

Also Read : Corona Spreading Again in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox