होम / चांदी व्यापारी के कत्ल से सनसनी, गोली मारने के बाद काटा गला

चांदी व्यापारी के कत्ल से सनसनी, गोली मारने के बाद काटा गला

• LAST UPDATED : August 5, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Murder of Silver Merchant)। सिकंदरा में शुक्रवार तड़के चांदी व्यापारी की हत्या कर दी गई। आरोपी भाजपा कार्यकर्ता ने पहले गोली मारी और बाद में गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। गाड़ी में गोली मारने के बाद गांव अरसेना के जंगल में गला काट दिया। इसी दौरान गश्त करती पुलिस ने कार को खड़ा देख चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड गए। आरोपी भाजपा नेता और उसके भतीजे को पकड़ लिया गया है।

गश्त करती पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सिकंदरा पुलिस शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे अरसेना गांव में गश्त कर रही थी। गांव से लगे जंगल में कार और दो युवकों को खड़ा देखा तो रुक गई। कार के बाहर खड़े युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर रखा देख होश उड़ गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। वह बेलनगंज का रहने वाला है। उसके साथ भतीजा भी था।

लोहामंडी निवासी नवीन वर्मा की हुई हत्या

हत्या लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा की हुई। वह चांदी व्यापारी थे। टिंकू की नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर भी आना जाना था। गुरुवार की रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को  ठिकाना लगाना चाहते थे।

कटे सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रखा

मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए हैं। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है। पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू नवीन की पत्नी से बातचीत करता रहता था। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ेंः छेड़खानी के आरोपी को थाने छुड़ाने पहुंचीं महिलाओं पर लाठीचार्ज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox