होम / Shivpal Singh Yadav in UP : यूपी की राजनीति में शिवपाल को लेकर हलचल, बड़ा दांव खेल सकती है बीजेपी

Shivpal Singh Yadav in UP : यूपी की राजनीति में शिवपाल को लेकर हलचल, बड़ा दांव खेल सकती है बीजेपी

• LAST UPDATED : April 4, 2022

 

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Shivpal Singh Yadav in UP अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके चलते शिवपाल का सपा से प्रेम कम और भाजपा से लगाव ज्यादा हो गया है। अब चर्चा है कि अखिलेश को रणनीतिक तौर पर पटकनी देने के लिए भाजपा कोई बड़ा दांव चल सकती है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की सत्ता खेमे से बढ़ रही नजदीकियों के बाद माना जा रहा है कि भाजपा नितिन अग्रवाल की तरह ही शिवपाल को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

नई अटकलो को दिया जन्म Shivpal Singh Yadav in UP

शिवपाल ने ट्विटर पर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को फालो करना शुरू कर दिया। यह भाजपा के प्रति उनकी बढ़ती नजदीकियों के स्पष्ट संकेत हैं। तभी से चर्चा शुरू हो गई कि भाजपा शिवपाल को आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव लड़ा सकती है। उन्हें राज्यसभा भी भेजा जा सकता है।

इन परिस्थितियों ने अब नई अटकलों को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि छह बार के वरिष्ठ विधायक शिवपाल यादव को भाजपा विधानसभा उपाध्यक्ष बना सकती है। व्यवस्था अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सत्ता दल का, जबकि उपाध्यक्ष विपक्ष का होता है। जिस तरह भगवा रणनीतिकारों ने सपा खेमे में सेंध लगाते हुए उसके विधायक नितिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया था, वैसे ही सपा विधायक शिवपाल पर दांव आजमा सकती है।

Also Read :  Investigation Into The Attack On Gorakhnath Temple : गोरखनाथ मंदिर पर हमले की जांच, आतंकी तो साजिश तो नहीं, एजेंसियां कर रही हैं जांच, जल्द होगा खुलासा

Also Read : Yogi said Officers should stop Procrastinating : समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, शिकायतों के निस्तारण में देर करें अफसर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox