होम / Shock To Samajwadi Party In Pilibhit : पीलीभीत में समाजवादी पार्टी को झटका, सपा से हुआ मोहभंग, बसपा में शामिल हुईं ममता शाक्य

Shock To Samajwadi Party In Pilibhit : पीलीभीत में समाजवादी पार्टी को झटका, सपा से हुआ मोहभंग, बसपा में शामिल हुईं ममता शाक्य

• LAST UPDATED : January 1, 2022

इंडिया न्यूज, बदायूं:

Shock To Samajwadi Party In Pilibhit  सपा से बिल्सी से चुनाव लड़ने की तैयारी में महीनों से जुटी रहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने यहां से सपा गठबंधन में महान दल का प्रत्याशी मैदान में उतर जाने के बाद बसपा का दामन थाम लिया है।

Shock To Samajwadi Party In Pilibhit शुक्रवार को उन्होंने नगर के जेएस पैलेस में जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम की मौजूदगी में महिलाओं के साथ विधिवत बसपा की सदस्यता ग्रहण की। अब इन्हें बसपा से टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बसपा में सर्व समाज का हित सुरक्षित है

Shock To Samajwadi Party In Pilibhit बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, सपा व कांग्रेस तीनों पार्टियां जाति-धर्म पर राजनीति कर देश को तोड़ने का कार्य कर रही हैं। बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सर्व समाज का हित सुरक्षित है। भाजपा ने लोगों से झूठे वायदे कर प्रदेश में सत्ता हासिल की थी।

प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा एवं व्यापारी पूरी तरह परेशान है, लेकिन भाजपा की सरकार इन सब से पूरी तरह अंजान बनी हुई है। सपा सरकार में प्रदेश में पूरी तरह गुंडों-बदमाशों का राज कायम रहा था।

मायावती की सरकार में प्रदेश पूरी तरह भय मुक्त था Shock To Samajwadi Party In Pilibhit

बसपा अध्यक्ष मायावती की सरकार में प्रदेश पूरी तरह भय मुक्त था। उन्होंने कहा कि इस बार फिर प्रदेश में मायावती के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मुख्य सेक्टर प्रभारी जयपाल सिंह, आरपी त्यागी, जावेद इकबाल मुनीष पंडित, नीरज दिवाकर, गुरुदयाल भारती, रवि मौर्य, चमनपाल गौतम, प्रभात आजाद, अजयपाल गौतम, देवेश शाक्य, अनुपम मिश्रा, नरेश शर्मा, लेखराज सिंह जाटव, चमनपाल गौतम, अजयपाल गौतम, अनूप मिश्रा, चंद्रशेखर शाक्य, जीनुस अंसारी, रामसिंह, बनवारी लाल, विक्की सागर आदि मौजूद रहे।

Read More: Priyanka Gandhi Interest In UP Amethi Seat : यूपी की अमेठी सीट पर प्रियंका गांधी की दिलचस्पी, राहुल-प्रियंका की पदयात्रा में उमड़ी भीड़ से मिली संजीवनी

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox