होम / Solar Eclipse 2022 : 30 अप्रैल की आधी रात को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस साल चार ग्रहण लगेंगे

Solar Eclipse 2022 : 30 अप्रैल की आधी रात को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस साल चार ग्रहण लगेंगे

• LAST UPDATED : April 4, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: 

Solar Eclipse 2022 2022 का पहला सूर्यग्रहण 30 अप्रैल आधी रात को लगेगा। इंडिया में यह नजर नहीं आएगा पर कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। विशेष तौर पर चार राशियों के लिए यह खासा लाभकारी होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा आठ नवंबर को होगा।

आधी रात से लगेगा सूर्य ग्रहण Solar Eclipse 2022

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि में 12:15 बजे से शुरू होगा और सुबह 4:07 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण मेष राशि और भरनी नक्षत्र में होगा। भारत में सूर्य ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी इसीलिए इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा।

ग्रहों का हमारे जीवन गहरा प्रभाव पड़ता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु को मिलाकर कुल नौ ग्रह हैं, जो हमारे जीवन के हर पहलू को निर्धारित करते हैं। इन नौ ग्रहों में सूर्य सभी ग्रहों का राजा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है।

चार राशियों के लिए शुभ है Solar Eclipse 2022

सूर्य ग्रहण भले ही नजर नही आने वाला है पर इन चार राशियों वृÞषभ, कर्क, तुला और धनु के लिए भायदेमंद रहेगा।

Also Read :  Investigation Into The Attack On Gorakhnath Temple : गोरखनाथ मंदिर पर हमले की जांच, आतंकी तो साजिश तो नहीं, एजेंसियां कर रही हैं जांच, जल्द होगा खुलासा

Also Read : Yogi said Officers should stop Procrastinating : समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी, शिकायतों के निस्तारण में देर करें अफसर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox