होम / बेटे ने मां की ईंट से कूंचकर की हत्या, बर्तन की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने देखा शव

बेटे ने मां की ईंट से कूंचकर की हत्या, बर्तन की आवाज सुनकर पड़ोसी महिला ने देखा शव

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज, अमरोहा (UP in Crime) : बचपन में निसंतान दंपति ने भाई के बेटे को गोद लेकर उसे कलेचे के टुकड़े की तरह पाला और बड़ा किया। वह बेटा मां का हत्यारा बन बैठा। बेटे ने मां की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बर्तनों की आवाज आने पर पड़ोसी महिला पहुंची तो शव देख उसकी चीख निकल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दोपहर डेढ़ बजे की घटना

गांव सलेमपुर गौसाईं निवासी विजयपाल प्रजापति गांव में लगे नलकूप पर देखभाल का काम करते हैं। कोई संतान नहीं होने के कारण उन्होंने अपने छोटे भाई रोहताश के बेटे रोहित प्रजापति को पैदा होने के बाद ही गोद ले लिया था। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटे ने 50 वर्षीय मां मुन्नी पर ईंट से कई वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एसएसआई प्रेमपाल सिंह, कुमराला चौकी इंचार्ज बालेंद कुमार और महिला पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।

बर्तन की आवाज आने पर पड़ोसी महिला को हुआ शक

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस की वृद्धा शांति देवी पत्नी नेतराम को विजयपाल के घर से बर्तनों के खटकने की आवाज आई। उसने जाकर देखा तो रोहित आंगन से अपनी मां के शव को कमरे में खींच रहा था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। तुरंत गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिया। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोद लिए बेटे के मांग की हत्या करने का मामला सामने आया है। उससे पूछताछ की जा रही है। विजयपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः सपा प्रत्याशी कीर्ति का पर्चा निरस्त, भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, कल 125 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

यह भी पढ़ेंः जबलपुर प्राइवेट अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की मौत, पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का जाना स्वास्थ्य, 15 मिनट तक रुके

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox