होम / SP-RLD Alliance : सपा-रालोद गठबंधन, पार्टी ने जारी की छठी सूची, मेरठ की सिवालखास और कैंट सीट से रालोद प्रत्याशी होंगे मैदान में

SP-RLD Alliance : सपा-रालोद गठबंधन, पार्टी ने जारी की छठी सूची, मेरठ की सिवालखास और कैंट सीट से रालोद प्रत्याशी होंगे मैदान में

• LAST UPDATED : January 18, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

SP-RLD Alliance उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर ताल ठोंक रही समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को अपनी छठी सूची जारी कर दी है। सपा-रालोद की इस सूची में मेरठ की दो सीट पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है।


रफीक अंसारी का कटा टिकट SP-RLD Alliance

राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की कैंट सीट से मनीषा अहलावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनीषा अहलावत पूर्व विधायक चंदनवीर सिंह की पुत्री हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने मेरठ की सिवालखास सीट से गुलाम मोहम्मद को अपनी प्रत्याशी घोषित किया है। सिवालखास से भाजपा के जितेन्द्र पाल सिंह बिल्लू विधायक हैं जबकि मेरठ कैंट की सीट से समाजवादी पार्टी के रफीक अंसारी विधायक हैं।


SP-RLD Alliance सपा-रालोद ने अब तक प्रत्याशियों की छह सूची जारी की है। इसमें से अब तक 40 की सूची में 30 प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल के हैं और प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के हैं। इन दस में से समाजवादी पार्टी ने अलीगढ़ का अपना एक प्रत्याशी बदला भी है।
SP-RLD Alliance इनकी पहली व दूसरी सूची में दस-दस तथा तीसरी सूची में नौ प्रत्याशियों के नाम थे। चौथी में सात और पांचवीं व छठी सूची में दो-दो नाम हैं। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के साथ अभी तक 403 में से 40 का नाम घोषित किया है।

Read More: Chandrashekhar Azad will Fight Alone : समाजवादी पार्टी से नहीं बात, आजाद लड़ेंगे अकेले चुनाव

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox