होम / मछली पकड़ने गए थे पांच युवक डूबने लगे, दो की मौत, तीन बचा लिए गए

मछली पकड़ने गए थे पांच युवक डूबने लगे, दो की मौत, तीन बचा लिए गए

• LAST UPDATED : July 8, 2022

 

इंडिया न्यूज, श्रावस्ती: Sravasti News : श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी गांव के पास एक दुखद घटना घटी। हुआ कुछ इस तरह कि राप्ती नहर में मछली का शिकार कर रहे पांच युवक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। आसपास के लोगों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दो लोगों की डूब कर मौत हो गई।
बचाने के चक्कर में गहरे पानी में चले गए
लक्ष्मनपुर कोठी गांव निवासी राजकुमार, नननऊ, चंद्र प्रकाश, मोटल्ले व राजेश राप्ती बैराज के पास राप्ती नहर में मछली का शिकार कर रहे थे। इसी दौरान राजकुमार का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।

राजकुमार को डूबता देख साथ में शिकार कर रहे ननकऊ उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए और वे भी डूबने लगे। दोनों साथियों को डूबते देख चंद्र प्रकाश, मोटल्ले व राजेश भी दौड़े। पानी अधिक होने से सभी नहर में डूबने लगे।
शोर मचाने पर मौके पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण नहर के पास पहुंच गए।

गांव के लोगों ने चंद्र प्रकाश, मोटल्ले व राजेश को बाहर निकाला लिया, लेकिन राजकुमार व ननकऊ लापता थे। तैराकों ने कड़ी मेहनत कर इनकी तलाश की। नहर के बाहर लेकर आए, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर हालत में चंद्र प्रकाश, मोटल्ले व राजेश को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। यहां चंद्र प्रकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः  ओपी राजभर ने छोड़ा तीर, कहा- अखिलेश यादव शिवपाल यादव का वोट यशवंत सिन्हा को दिलाकर दिखाएं

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox