होम / भाजपा के अभियानों की आज समीक्षा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र

भाजपा के अभियानों की आज समीक्षा करेंगे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र

• LAST UPDATED : September 1, 2022

इंडिया न्यूज, मेरठ (Politics of BJP)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पार्टी के अभियानों की समीक्षा करेंगे। आज से वे अपनी पहली बैठक का आगाज पश्चिमी यूपी से करेंगे। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह गाजियाबाद में बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी शुरू कर चुकी है। इसे लेकर भाजपा ने तमाम अभियान स्टार्ट किए हैं। इन अभियानों में बूथ से लेकर मतदाता तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चौधरी भूपेंद्र सिंह पश्चिमी यूपी से ही इन अभियानों की समीक्षा करेंगे। आगे जो अभियान चलाए जाने हैं, उनको लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

गाजियाबाद में होगी पहली बैठक

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर चार स्थित द आर्नेट होटल एंड कन्वेंशन में आयोतिजत बैठक में पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत समस्त कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने गाजियाबाद में पहली समीक्षा बैठक बुलाकर ये संकेत दे दिया है कि पश्चिम से ही अगले अभियानों की शुरुआत होग।

किसानों को साधेंगे भूपेंद्र

पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है। इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः अब बदल जाएगा ताजमहल का नाम, तेजो महालय करने की चल रही तैयारी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox