होम / Step Mother Played Bloody Game in Deoria : बंटवारे के झगड़े में दो सौतेले बेटों की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या

Step Mother Played Bloody Game in Deoria : बंटवारे के झगड़े में दो सौतेले बेटों की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या

• LAST UPDATED : May 11, 2022

इंडिया न्यूज, देवरिया :

 Step Mother Played Bloody Game in Deoria : देवरिया में सौतेली मां ने खूनी खेल खेला। बंटवारे के झगड़े में उसने अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर बेरहमी से हत्‍या कर दी। इस वारदात में महिला के खुद के बेटे और बहू ने उसका साथ दिया। घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां गांव की है। सूचना पर एसपी देवरिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सौतेली मां, उसके बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ चल रही है। ( Step Mother Played Bloody Game in Deoria)

दो शादियां की ( Step Mother Played Bloody Game in Deoria)

मिली जानकारी के अनुसार देवतहां गांव के रहने वाले श्रीनिवास प्रसाद दुबई में नौकरी करते हैं। उनके साथ ही उनका बड़ा बेटा जितेंद्र भी नौकरी करता है। उन्होंने दो शादियां की है। घर पर उसकी पहली पत्नी कुसुम देवी, उसका बेटा राजू और बहू अर्चना के अलावा दूसरी पत्नी मनसा देवी, बेटे अजय ( उम्र 18 वर्ष) और अभिषेक ( उम्र 12 वर्ष) थे।

कई बार चाकू से गोदा  ( Step Mother Played Bloody Game in Deoria)

बुधवार की सुबह मनसा खेत की तरफ गई थी उसी दौरान सोते समय अजय और अभिषेक की चाकू से गला रेत कर बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। दोनों भाइयों को कई बार चाकू से गोदा भी गया है। आरोप है कि सौतेली मां कुसुम ने अपने बेटे राजू और बहू अर्चना (जितेंद्र की पत्‍नी) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घर में बंटवारे को लेकर काफी कलह चल रहा था। करीब 20 दिन पहले काफी झगड़ा हुआ था।

( Step Mother Played Bloody Game in Deoria)

यह भी पढ़ेंः विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox