होम / Student Hanged in Banda शादी टूटने से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Student Hanged in Banda शादी टूटने से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

• LAST UPDATED : May 23, 2022

इंडिया न्यूज, बांदा :

बांदा में शादी टूटने से परेशान छात्रा ने घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इसी साल होनी थी शादी

बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में रोशनी (20) पुत्री गुलाम का शव देर शाम कमरे में पंखे के हुक में लटका मिला। मां के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका इसकी इसी साल शादी होनी थी लेकिन किसी कारणवश उसका रिश्ता टूट गया। इससे वह परेशान थी।

बीए की छात्रा थी मृतका

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के मामा बाबू ने बताया कि रोशनी बीए की छात्रा थी। वह पढ़ने में होशियार थी। कुछ दिनों से वह गुमशुम थी। परिजनों के पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़ेंः Student Death in farukhabad ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox