होम / छात्रा के अपहरण से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

छात्रा के अपहरण से हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

• LAST UPDATED : May 13, 2022

इंडिया न्यूज, प्रयागराज।

सिविल लाइंस से बुधवार को एक छात्रा का अपहरण हो गया। जब लोगों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आस पास के थानों को भी जानकारी दे दी गई है। नवाब यूसुफ रोड की रहने वाली एक छात्रा सिविल लाइंस स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर वालों से यह कहकर निकली कि कापी लेने जा रही है। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी घर वाले ढूंढने लगे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

सीसीटीवी फुटेज की छानबीन

सूचना पर पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। एचडीएफसी बैंक के पास लगे कैमरे में वह अकेले पैदल जाती दिख रही थी। वह बार बार अपने पीछे मुड़कर भी देख रही थी। इसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज क  लिया गया है। आस पास के थानों में छात्रा की फोटो भेजकर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके नंबर को सर्विलांस पर भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस का तीन दिवसीय शिविर आज से, ट्रेन से उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox