होम / ट्रालर ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, छह की हुई मौत

ट्रालर ने मारी ई रिक्शा को टक्कर, छह की हुई मौत

• LAST UPDATED : July 1, 2022

इंडिया न्यूज, सुलतानपुर:  : प्रयागराज-अयोध्या बाईपास पर एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। एक ट्रालर ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मारी। जबरदस्त हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक ही गांव के हैं। दुर्घटना मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जो कि उपचाराधीन हैं। दुर्घटना कोतवाली देहात के कमनगढ़ के पास हुई है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे हुए हादसा

शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रालर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना कोतवाली देहात के अयोध्या बाईपास पर कमनगढ ओदरा गांव के पास सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई है। दो लोग अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

अंतयेष्टि में शामिल होने जा रहे थे

नकराही गांव निवासी रघुवीर के परिवार की जानकी देवी की ससुराल गोसाईं गंज थाने के हयात नगर में थी। उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। परिवारजन ई रिक्शा से अंतयेष्टि में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान रघुवीर व इनकी पत्नी निर्मला देवी, सुरेश कुमार, फूलकली, राजेन्द्र कुमार और ई-रिक्शा चालक हरीश के रूप में हुई है। दुर्घटना में अमरावती व एक अन्य घायल हैं।

यह भी पढ़ेंः 198 रुपये कम हुए कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम, जानें अब कितने देने होंगे उपभोक्ताओं को

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox