होम / Surya Grahan 2022: साल का अखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन बातों का रखें खास ध्यान

Surya Grahan 2022: साल का अखिरी सूर्य ग्रहण आज, इन बातों का रखें खास ध्यान

• LAST UPDATED : October 25, 2022

इंडिया नयूज यूपी/यूके, लखनऊ: दीपावली पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को सूर्य ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजन अब नहीं होगा। आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर बाद देखा जा सकेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में शाम 4:36 से 5:29 मिनट तक सूर्य ग्रहण पड़ेंगा

सूर्य ग्रहण के चलते नहीं होगी गोवर्धन पूजा
भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2:29 बजे से शाम 6:32 बजे तक रहेगा।दरअलस, 23 को धनतेरस और 24 को दीपोत्सव पर्व मनाने के बाद एक दिन की हानि हो रही है। इसके चलते बुधवार को गोवर्धन पूजन होगी।

ग्रहण काल में इन बातों का रखें ध्यान
ग्रहण के दौरान वातावरण में चारों तरफ बहुत अधिक नकारात्मकता फैल जाती है। इसलिए घर में सभी को पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर देना चाहिए। ग्रहण के समय रसोई से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, खासतौर पर खाना नहीं बनाना चाहिए।

ग्रहण के दौरान यह काम न करें

ग्रहण के दौरान खाना न खाएं
सूतक काल में शुभ कार्य न करें
पूजा- पाठ न करें
गर्भवती महिलाएं न देखें ग्रहण
नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें
ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों को न छुएं

ग्रहण के दौरान यह काम करें

ग्रहण में मंत्रों का जाप करें
खाने की चीजों में रखें तुलसी के पत्ते
ग्रहण के बाद गंगाजल का छिडकाव करें
गर्भवती महिलाएं मंत्रों का जाप करें
ग्रहण के बाद दान करें
ग्रहण के बाद पूजा स्थल को गंगाजल से धोएं और फिर पूजा करें

जानें कहां कब पड़ेंगा ग्रहण

दिल्ली- शाम 4:29 से 5:42 तक
अमृतसर- शाम 4:19 से 5:48 तक
भोपाल- शाम 4:49 से 5:46 तक
जयपुर- शाम 4:31 से 5:49 तक
मुंबई- शाम 4:49 से 6:09 तक
रायपुर- शाम 4:51 से 5:31 तक
इंदौर- शाम 4:42 से 5:53 तक
उदयपुर- शाम 4:35 से 6:00 तक
लुधियाना- शाम 4:22 से 5:44 तक
शिमला- शाम 4:23 से 5:39 तक
लखनऊ- शाम 4:36 से 5:29 तक
कोलकाता- शाम 4:52 से 5:03 तक
चैन्नई- शाम 4:14 से 5:44 तक
बेंगलुरू- शाम 4:12 से 5:55 तक
पटना- शाम 4:42 से 5:23 तक
गांधीनगर- शाम 4:37 से 6:05 तक
देहरादून- शाम 4:26 से 5:36 तक

यह भी पढ़ें- UP News: कानपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है बालिका, दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox