होम / छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, तीन महीने से परेशान कर रहे थे आरोपी

छेड़खानी से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, तीन महीने से परेशान कर रहे थे आरोपी

• LAST UPDATED : July 12, 2022

इंडिया न्यूज, सिद्धार्थनगर (Crime in UP)। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत एक किशोरी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी भी उसी गांव के हैं। उसे पिछले 3 माह से परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था। इसके बाद किशोरी ने घर आकर फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव के ही चार लड़के उसकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहे थे। 3 माह से उसके पीछे पड़े थे। एक बार घर के मोबाइल पर फोन करके भी उसको भला बुरा कहा था। घर पर कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

आरोपियों के घर उलाहना भी दी गई थी

पिता ने आरोपी लड़कों के घर जाकर उलाहना भी दी, पर वह मान नहीं रहे थे। लोकलाज के कारण थाने में शिकायत नहीं की। आरोप है कि सोमवार की शाम को लड़की भाई के साथ दूसरे गांव से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच चारों युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया और गाली गलौज के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। भाई के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे। इसके बाद बिटिया किसी तरह घर आई। रात में कमरे में पहुंचकर उसने छत के कुंडे से सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी के बाद एएसपी सुरेश चंद रावत सहित कई थाने की फोर्स गांव में पहुंच गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढे़ः कन्हैया के हत्यारों की बीजेपी नेताओं से निकटता, सीएम अशोक गहलोत ने लगाए बड़े आरोप

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox