होम / आगरा में कुएं में गिरने से किशोर की मौत

आगरा में कुएं में गिरने से किशोर की मौत

• LAST UPDATED : June 4, 2022

इंडिया न्यूज, Agra News : आगरा के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कोरथ गांव
में खेलते समय 14 वर्षीय किशोर अचानक 80 फीट बंद पड़े कुएं में गिर पड़ा। किशोर के बंद पड़े कुएं में गिरने से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं से किशोर को निकालने के लिए रेस्क्यू किया।

तीन घंटे के बाद किशोर को कुएं से बाहर निकाला

करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद किशोर को कुएं से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ेंः यमुना में डूबने से दो भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox