होम / Try to Suicide for SP Ticket : टिकट नहीं मिला तो आत्मदाह की कोशिश, सपा कार्यालय के सामने अफरातफरी

Try to Suicide for SP Ticket : टिकट नहीं मिला तो आत्मदाह की कोशिश, सपा कार्यालय के सामने अफरातफरी

• LAST UPDATED : January 16, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Try to Suicide for SP Ticket : सपा कार्यालय पर एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ गई। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। आत्मदाह की कोशिश करने वाले ठाकुर आदित्य का आरोप है कि उसका टिकट काट दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलीगढ़ के रहने वाले हैं ठाकुर आदित्य (Try to Suicide for SP Ticket)

एसीपी अखिलेश सिंह के मुताबिक समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार सुबह पुलिस ड्यूटी दे रही थी। इसी बीच अलीगढ़ के ठाकुर आदित्य कुछ लोगों के साथ पहुंचे। वहां उसने अपने पास से बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप (Try to Suicide for SP Ticket)

आत्मदाह की कोशिश करने वाले सपा नेता ठाकुर आदित्य ने शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आदित्य ने कहा कि उसने अपनी पूरी जवानी सपा के लिए लगा दी। उसने अलीगढ़ के छर्रा विधान सभा टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उसे नहीं मिला। किसी अन्य को दे दिया गया है। बड़े नेताओं से पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। पुलिस के सामने उसने खुला एलान किया कि उसे चाहे जेल में डाल दें या कहीं कैद कर दें वह आत्मदाह करेगा।

(Try to Suicide for SP Ticket)

Also Read : Who is Aparna Yadav : सोशल मीडिया पर छाई मुलायम की ये बहू, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Also Read : What is UP Mein Sab Ba : योगी आदित्यनाथ ने रिलीज किया ‘यूपी में सब बा’, सांसद रवि किशन ने बनाया है रैप सॉन्ग

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox