होम / गंगा नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोर खोज में जुटे

गंगा नदी में नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोर खोज में जुटे

• LAST UPDATED : May 10, 2022

इंडिया न्यूज, उन्नाव : 

गर्मी आते ही गंगा में डूबने के मामले अचानक बढ़ गए हैं। गंगा में डूबने से चार की मौत के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी एक हादसे में दो दोस्तों के डूबने की घटना हुई है। इनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

दोनों दोस्त गंगा में गए थे नहाने

शबाजपुर गांव निवासी अनिल (25) पुत्र महेश, अपने दोस्त साहिल (20) पुत्र राजेश व रोहित के साथ मंगलवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम सेतुवाही के सामने गंगा स्नान करने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख रोहित ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों की खोजबीन की। पता न चलने पर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः द्वारचार में हर्ष फायरिंग में वृद्ध की मौत, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया

गोताखोर दोनों की खोज में जुटे

पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि गंगा नदी में रोजाना डूबने की घटनाएं हो रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि दो दिनों में छह किशोरों की मौत के बाद भी स्थानीय पुलिस भी नहीं चेती है। इससे घटनाएं बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ेंः छेड़खानी पर पिता-पुत्र ने युवक को पीट-पीट मार डाला

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox