होम / Noida: गत्ते के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत

Noida: गत्ते के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत

• LAST UPDATED : December 23, 2022

Noida

इंडिया न्यूज, नोएडा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार सुबह गत्ते के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। आग के काफी तेजी से फैलाने के कारण वहां मौजूद लोगों को बचाव का समय ही नहीं सका। दो लोग इस आग में फंस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस टीम आग लगने की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गत्ते के गोदाम में सो रहे दो युवक की मौत
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि मिलक लच्छी गांव में गत्ते के एक गोदाम में आग लग गई है। सूचना के आधार पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गत्ते के गोदाम में आग लगने से वहां सो रहे बाबूराम और अवनीश बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को बिसरख स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस खुद हुई बीमार, धक्का देते नजर आए तीमारदार, देखिए VIDEO

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox