होम / Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli :तेज रफ्तार बाइक के पोल के टकराने से दो की मौत

Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli :तेज रफ्तार बाइक के पोल के टकराने से दो की मौत

• LAST UPDATED : March 19, 2022

Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli

इंडिया न्यूज, चंदौली : Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli चंदौली (Chandauli) में सदर थाना के फत्तेपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली पर्व पर अचानक हुई मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

रिश्तेदारी में खेलने गए थे होली Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli 

Two youths Died after Hitting an Uncontrolled Bike in Chandauli 

इलिया थाना के रोहाखी गांव निवासी अभिषेक (20) व बिहार के भभुआ जिले के चांद थाना के बैरी गांव निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को सदर कोतवाली के नरसिंहपुर स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे। लौटते समय जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजात व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की।

Read More : Six Drowned at Different Places in Bahraich : सरयू नदी में डूबने से छह लोगों की मौत, कोहराम

Also Read : CM Yogi Took Part in Holi Festival : योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, गोरखपुर के होलीकोत्सव में शामिल हुए सीएम

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox