होम / श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज की महापंचायत आज

श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज की महापंचायत आज

• LAST UPDATED : August 21, 2022

इंडिया न्यूज, नोएडा (Uttar Pradesh)। ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा आज सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत करेगा। इसमें आठ राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य लोगों के आने की उम्मीद है। महापंचायत में श्रीकांत समेत छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने सहित अन्य मांगें रखीं जाएंगी। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर सुबह दस बजे से महापंचायत होगी।

आठ राज्यों से आएंगे समाज के लोग

त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि महापंचायत में पश्चिमी व पूर्वी यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में लोग आएंगे। आयोजन स्थल पर पुलिस, फायर विभाग व एलआईयू की टीमें नजर बनाए हुए हैं। सोसाइटी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता कर गाली गलौज की थी। बाद में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को बताया बेईमान, तो राजभर बोले- अच्छा होता अपनी गलतियों पर करते बात

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox