होम / केंद्रीय कानून राज्यमंत्री डा.एसपी सिंह बघेल, सबसे ज्यादा नुकसान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का हुआ : Union Minister of State for Law Dr.SP Singh Baghel

केंद्रीय कानून राज्यमंत्री डा.एसपी सिंह बघेल, सबसे ज्यादा नुकसान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का हुआ : Union Minister of State for Law Dr.SP Singh Baghel

• LAST UPDATED : April 14, 2022

इंडिया न्यूज, इटावा:

Union Minister of State for Law Dr.SP Singh Baghelकेंद्रीय कानून राज्यमंत्री डा. एसपी सिंह बघेल ने वीरवार इटावा में कहा कि बीते पांच साल में प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को हुआ है। उन्होंने सपा से गठबंधन किया। पहले 80 सीटें मांगीं, फिर 10 पर आ गए और अंत में मिली उन्हें एक सीट मिली, खुद की। बघेल सिंचाई विभाग के डाकबंगले में आंबेडकर जयंती पर आयोजित भाजपा के समरसता सम्मेलन में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

गठबंधन होता तो 8-10 सीट मिलती Union Minister of State for Law Dr.SP Singh Baghel

डा. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव ने शिवपाल को सपा का उम्मीदवार बना दिया। सही तरीके से गठबंधन होता तो चुनाव के लिए 8-10 सीटें मिलतीं। शिवपाल के भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हाईकमान का मामला है, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने सपा सरकार में कानून व्यवस्था देखी है। वह लोग कभी सपा को वोट नहीं देंगे। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के गुरुवार को समीक्षा बैठक करने पर उन्होंने कहा कि हर कोई समीक्षा करता है, उन्हें करनी भी चाहिए।

Also Read : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता बोले कई दिन से था गुमशुम : Youth Hanged in Auraiya

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox