होम / UP Assembly Election 2022: सहारनपुर में 2 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह लेंगे बूथ अध्यक्षों की बैठक, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

UP Assembly Election 2022: सहारनपुर में 2 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह लेंगे बूथ अध्यक्षों की बैठक, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

• LAST UPDATED : November 30, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Assembly Election 2022: अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तैयारियों में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी ताकत के साथ जुटी गई है। भाजपा में टॉप से लेकर बॉटम तक हर नेता अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आगामी गुरूवार 2 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह सहारनपुर में बूथ अध्यक्षों की बैठक लेने वाले हैं जिसमें वह हजारों बूथ अध्यक्षों की बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

16 Crocre Vaccination in UP: उत्तर प्रदेश ने 16 करोड़ टीकाकरण कर बनाया नया कीर्तिमान, बना देश का पहला राज्य

भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज और पश्चिम के बूथ अध्यक्षों की बैठक का जिम्मा गृहमंत्री को सौंपा था। जिसके बाद उनकी पहली रैली सहारनपुर में होने जा रही है। गृहमंत्री से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों की 2 रैली गोरखपुर और कानपुर में और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर और जौनपुर में 2 बूथ अध्यक्षों की रैली संबोधित कर चुके हैं।

प्रदेश में 6 यात्रा निकालेगी बीजेपी UP Assembly Election 2022

बीजेपी प्रदेश की जनता के बीच पहुंचने की कोशिश कर रही है जिससे सरकार अपनी योजनाएं और कामयाबी उन्हें बता सके। भाजपा ने मंगलवार को प्रदेश में 6 यात्राएं निकालने का फैसला किया है, जिसका फैसला भाजपा मुख्यालय में कार्ययोजना बैठक में लिया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Read More: Junior Doctor Association Strike: केजीएमयू समेत प्रदेश के 7 बड़े मेडिकल कॉलेज के 2 हजार से ज्यादा डॉक्टर्स हड़ताल पर

Read More: Couple hanged in Unnao: कानपुर से भागकर प्रेमी जोड़े ने उन्नाव में लगाई फांसी, 2 साल से था प्रेम प्रसंग

Read More: Female Soldier was Doing Duty with the Child at Night : रात में बच्‍चे के साथ ड्यूटी कर रही थी महिला सिपाही, सीएम योगी ने अफसरों से पूछा ये सवाल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox