होम / UP Assembly Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की सूची जारी होते ही हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम की बिकनी में फोटो हो गई वायरल, दी सफाई

UP Assembly Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, कांग्रेस की सूची जारी होते ही हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना गौतम की बिकनी में फोटो हो गई वायरल, दी सफाई

• LAST UPDATED : January 15, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश की सत्ता की वापसी के प्रयास में लगी कांग्रेस ने गुरुवार को 135 प्रत्याशियों की सूची में भले ही 40 प्रतिशत महिलाओं को स्थान दिया है, लेकिन कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद विवाद भी चरम पर हैं। सारा विवाद महिलाओं को ही लेकर है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या ने जहां टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है, वहीं बिकनी गर्ल अर्चना गौतम को इंटरनेट मीडिया पर वायरल अपने फोटो तथा कई वीडियो को लेकर सफाई देनी पड़ रही है।

इंटरनेट मीडिया पर सैकड़ों फोटो और कई वीडियो वायरल हो गए UP Assembly Election 2022

कांग्रेस ने मेरठ के हस्तिनापुर से माडल तथा अभिनेत्री अर्चना गौतम को अपना प्रत्याशी घोषित किया। उनका नाम आने के बाद ही इंटरनेट मीडिया पर इनकी सैकड़ों फोटो तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कई वीडियो वायरल हो गए। इसके बाद अर्चना गौतम को अपनी सफाई देने उतरना पड़ा।

प्रत्याशी ने दी सफाई UP Assembly Election 2022

अर्चना गौतम ने कहा कि मैंने मिस बिकिनी 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। मैं मिस उत्तर प्रदेश 2014 और मिस कॉस्मो वर्ल्ड 2018 थी। अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट विजेता हैं। अर्चना गौतम ने साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश बनी थीं।

UP Assembly Election 2022 इसके बाद वह मिस बिकिनी इंडिया, मिस बिकिनी यूनिवर्स इंडिया और मिस बिकिनी यूनिवर्स की विजेता बनीं। उन्होंने मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे मेरे राजनीतिक करियर के साथ मीडिया उद्योग में मेरे पेशे का विलय न करें। यह सब मेरे पेशे का हिस्सा है। अब मैं लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में उतर रही हूं। आप मुझे जीतने में सहयोग दें।

Read More: UP Assembly Election 2022 : यूपी विधान सभा चुनाव 2022, सपा और रोलोद गठबंधन की दूसरी सूची हुई जारी, 403 विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के 26 प्रत्याशियों का नाम जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox