होम / UP Assembly Election 2022:  यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कई स्थान से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे

UP Assembly Election 2022:  यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कई स्थान से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे

• LAST UPDATED : January 10, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक दलों में टिकट के लिए जद्दोजहद शुरू हो चुकी है। कौन कहां से मैदान में उतरेगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व जमीनी स्तर पर सर्वे और फीडबैक में व्यस्त हैं। लगभग सभी विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। कुछ स्थानों पर प्रभारी भी बदले गए हैं। हालात यह है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कई स्थानों से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।


सिराथू समेत प्रयागराज उत्तरी और फाफामऊ से हो सकती है संभावना UP Assembly Election 2022

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुण अग्रवाल को सिराथू विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। चूंकि अरुण अग्रवाल उप मुख्यमंत्री केशव के करीबी माने जाते हैं, इससे केशव मौर्य के सिराथू से चुनाव मैदान में होने की आशंका प्रबल हो गई है। इलाहाबाद शहर उत्तरी, फाफामऊ से भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Read More: UP Assembly Election 2022:  बागपत की छपरौली विधानसभा सीट अतिसंवेदनशील घोषित

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox