होम / UP: तीन नवंबर को लोनी बॉर्डर से यूपी में एंट्री लेगी भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष के नेताओं को मिला न्योता

UP: तीन नवंबर को लोनी बॉर्डर से यूपी में एंट्री लेगी भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष के नेताओं को मिला न्योता

• LAST UPDATED : December 26, 2022

UP

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। भारत जोड़ो यात्रा श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में लोनी बार्डर से प्रवेश करेगी। जहां 9 राज्य एवं देश की राजधानी, केन्द्र शासित राज्य दिल्ली लगभग 2800 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है, इसी क्रम में भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीआई ) के राष्ट्रीय सचिव अतुल अंजान, सतीश चन्द्र मिश्र, सहित तमाम विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा जा रहा है।

आगे उन्होंने बताया कि विपक्ष को संसद में बोलने नहीं दिया जाता। ऐसे में देशवासियों के मन की बात को जानने के लिए यात्रा ही एक मात्र विकल्प है। सम्पूर्ण विपक्ष का भी लगभग इस सरकार के प्रति एक जैसा ही नज़रिया है इसलिए यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी ने कराया गर्भपात; एसएसपी ने किया बड़ा ऐलान

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox