होम / UP Board: यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया पहचान पोर्टल, ऑनलाइन जान सकेंगे स्कूलों का ब्यौरा

UP Board: यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया पहचान पोर्टल, ऑनलाइन जान सकेंगे स्कूलों का ब्यौरा

• LAST UPDATED : December 10, 2022

UP Board

इंडिया न्यूज, उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh)। अब आप यूपी बोर्ड के किसी स्कूल में एडमिशन लेने से पहले ही ऑनलाइन जान पाएंगे कि कौन सा स्कूल वास्तव में बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। यूपी बोर्ड ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट पर एक पोर्टल लॉन्च किया है। अब आप आसानी से किसी भी विद्यालय की मान्यता और उसकी स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं।

बताएगा स्कूल का हाल
इस पोर्टल पर आप जान पाएंगे कि किस स्कूल को बोर्ड की मान्यता प्राप्त है। साथ ही इस पोर्टल पर आपको स्कूल में शिक्षकों की स्थिति और विद्यालय के रिजल्ट की स्थिति का भी पता चलेगा। यह पोर्टल स्कूलों की सभी सूचना देने वाले पहचान पोर्टल के तरह काम करेगा। इस पोर्टल को आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस पोर्टल पर आप सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी स्कूलों की जानकारी देख सकेंगे। यह आपको स्कूल के लोकेशन से जुडी जानकारी भी देगा।

यूपी बोर्ड पहचान पोर्टल
यूपी बोर्ड पहचान पोर्टल को डाउनलोड करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। यहां से आप स्कूल का सरकारी ब्यौरा निकाल सकते हैं। इस पोर्टल में अब तक करीब 27 हजार से ज्यादा स्कूलों को जोड़ा जा चूका है। यह स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए किया जा रहा है।

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox