होम / UP by election: उपचुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन, पार्टियों ने जीत लिए झोंकी पूरी ताकत

UP by election: उपचुनाव के प्रचार प्रसार का आखिरी दिन, पार्टियों ने जीत लिए झोंकी पूरी ताकत

• LAST UPDATED : December 3, 2022

UP by election

इंडिया न्यूज़, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): मैनपुरी में लोकसभा क्षेत्र चुनाव के पत्राचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनाव के प्रचार प्रसार में अपना पूरा जोर लगा दिया है। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को मैनपुरी, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान होना है।ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रचार प्रसार में जुटी हैं। आज प्रचार का आखरी दिन है। प्रचार खत्म होने से पहले शुक्रवार को परियों ने प्रचार में अपना दमखम झोंक दिया।

योगी ने संभाला मोर्चा
शुक्रवार को मैनपुरी में योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की जीत को पक्का करने के लिए मोर्चा संभाला। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला। परिवारवाद पर टिप्पणी करते हुए दोनों ने पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे। खतौली में भी भाजपा सरकार प्रचार प्रसार में पीछे नहीं रही। खतौली में अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी पार्टी प्रत्याशी मदन भैया के लिए घर घर प्रचार किया। पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में भी पार्टी के मंत्रियों ने जमकर प्रचार किया। सीएम योगी ने रामपुर में सभा कर भाजपा के प्रत्याशी के जीत की अपील की।

सपा भी नहीं रही पीछे
इन सब के बीच सपा भी प्रचार में पीछे नहीं दिखी। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी सपा प्रत्याशी असीम रजा को जीत दिलाने के लिए लोगों से अपील करते हुए प्रचार किया। वहीं पार्टी मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी में अपनी मजबूती बनाए रखने के लिए अपने चाचा के साथ रिश्तें भी सुधारने में लगे रहे।

यह भी पढ़ें: Today horoscope: जानें आज का राशिफल

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox