होम / UP By Election Results: रामपुर में बड़ा उलटफेर, 71 साल में पहली बार खिला कमल

UP By Election Results: रामपुर में बड़ा उलटफेर, 71 साल में पहली बार खिला कमल

• LAST UPDATED : December 8, 2022

UP By Election Results

इंडिया न्यूज, रामपुर (Uttar Pradesh) । रामपुर में हुए उपचुनाव का परिणाम आ चुका है। यहां बड़ा उलटफेर हुआ है। 71 साल में पहली बार यहां कमल खिला है। जनता ने भाजपा के प्रत्याशी आशीष सक्सेना को जिताया है। आकाश ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 33,702 वोटों से हराया है। शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे, लेकिन जब आकाश ने बढ़त ली तो वे जीत तक पहुंच गए। आकाश सक्सेना को 80,964 वोट मिले हैं। जबकि आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं।

आसिम रजा बोले- चुनाव में धांधली हुई
14,198 वोटों से पिछड़ने के बाद ही सपा प्रत्याशी आसिम राजा मतगणना स्थल से चले गए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। शहर में लोगों को वोट ही नहीं डालने दिया गया। उन्होंने शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि इलेक्शन कमीशन को रामपुर में मतगणना का संज्ञान लेना चाहिए। प्रशासन सपा को हरा सकती है। वहीं, सपा प्रत्याशी आसिम रजा ने कहा कि हम हारे तो इसकी मुबारकबाद पुलिस को, लाठी डंडों को। मैं हार जाऊंगा, जीत पुलिस वालों को मुबारक।

21वें राउंड में हुआ बड़ा उलटफेर
गुरुवार सुबह जब 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो पोस्टल बैलट मतों में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 64 मतों से आगे रहे। इसके बाद ईवीएम खोली गई। 20 राउंड तक सपा के प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे थे। इसके बाद अचानक बड़ा उलटफेर हो गया। 21वें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को पछाड़ते हुए बढ़त बना ली। 21वें राउंड तक भाजपा को 35,091 और सपा को 31,930 वोट मिले हैं। इस तरह से भाजपा ने 3,188 वोटों से बढ़त बनाई। इसके बाद से उनकी लीड बढ़ती चली गई।

रामपुर में आजम खां का गढ़ ढहा

1952- फजलुल हक- कांग्रेस

1957- असलम खां- निर्दलीय

1962- बेगम किश्वर आरा- कांग्रेस

1967- अख्तर अली खां- कांग्रेस

1969- मुर्तजा अली खां- कांग्रेस

1974 और 77 – मंजूर अली खां- कांग्रेस

1980- आजम खां- जनता पार्टी (एस)

1985- आजम खां- लोक दल

1989- आजम खां- जनता दल

1991- आजम खां- जनता पार्टी

1993- आजम खां- सपा

1996- अफरोज अली- कांग्रेस

2002 से 17 तक- आजम खां- सपा

2019- तजीन फात्मा- सपा

2022- आजम खां- सपा

यह भी पढ़ें: खतौली में रालोद की बड़ी जीत, मदन भैया ने रचा इतिहास

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox