होम / UP By Election: थमा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत

UP By Election: थमा उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर, राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत

• LAST UPDATED : December 3, 2022

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश में थमा उप चुनाव प्रचार-प्रसार, अंतिम दिन से भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी।

अंतिम दिन प्रचार में झोंकी पूरी ताकत
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार शाम 6 बजे थम गया। उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शुक्रवार को मैनपुरी में एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभालते हुए सपा पर हमला बोला। वहीं दूसरे छोर पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने परिवारवाद के खिलाफ पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में प्रचार किया।

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी खतौली में पार्टी प्रत्याशी मदन के लिए घर-घर प्रचार किया। भाजपा सरकार के मंत्रियों और पदाधिकारियों ने खतौली में पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में प्रचार किया। उधर, आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी सपा प्रत्याशी असीम रजा के समर्थन में प्रचार किया।

यह भी पढ़ें: मैनुपुरी में कौन जीतेगा? प्रचार के अंतिम दिन केशव मौर्या ने कर दिया खुलासा, राहुल गांधी पर कसा तंज

Connect Us Facebook | Twitter
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox