होम / UP CRIME: 8 साल की मासूम के साथ, चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म शर्मसार करने वाली घटना

UP CRIME: 8 साल की मासूम के साथ, चचेरे चाचा ने किया दुष्कर्म शर्मसार करने वाली घटना

• LAST UPDATED : February 15, 2023
UP CRIME: मिर्जापुर में कछवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आठ वर्षीय बालिका अपने घर से बाहर पांच सौ मीटर की दूरी पर अपनी बहन के साथ खेलने गई थी। खेलने के बाद पीड़िता अपनी बहन के साथ घर के लिए लौट रही थी। लौटने के दरमियान सिवान में उसकी बहन का कपड़ा छूट गया था। जिसके बाद वापस कपड़ा लेने के लिए मासूम  बालिका वापस वहां गई। उसे सिवान में जाता देख कर उसके चचेरे चाचा ने उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया।

 

अपकों बता दें कि रिश्ते में चाचा लगने वाले ने उस छोटी सी मामूम के साथ बहुत बेरहमी से उसका बालात्कार किया। जब घर आकर रोती बिलखती बालिका ने घर पहुंच कर अपने पिता से सारी घटना बताई।जब अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने इस बात की भनक किसी को नहीं लगने दी।

मुकदमा दर्ज किया गया

आपको बता दें कि पीड़ित के पिता ने अपने गांव अंतर्गत थाने में जाकर इस पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया। पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी चाचा लखेरू उर्फ दीपक के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने आगे जांच की बात कही है।

 

ये भी पढ़े- UP Gorakhpur: दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर CM योगी आज, क्या- क्या होगा उनका प्लान जानिए पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox