होम / Ratio of female voters decreased : लखनऊ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों का अनुपात घटा

Ratio of female voters decreased : लखनऊ में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों का अनुपात घटा

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Election 2022 Ratio of female voters to males decreased in Lucknow होने वाले विधानसभा चुनाव में कई विधान सभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या कम हो गई है। यह चिंता की बात है। चुनाव आयोग इस मुद्दें पर गंभीर है। आयोग ने मतदाता सूची में महिला वोटरों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Ratio of female voters decreased  इसी को देखते हुए मतदाता सूची में लिंग अनुपात दुरुस्त करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। राजधानी में नौ विधानसभा सीटें हैं, जहां पर कहीं पर भी आयोग के मानकों के अनुसार महिला वोटर नहीं हैं। हालांकि, लखनऊ पूर्वी और मोहनलालगंज सीट पर आंकड़े बेहद उत्साहवर्धक हैं। मोहनलालनगंज में तो निर्धारित मानक से केवल एक महिला वोटर कम है।

Ratio of female voters decreased  पश्चिम सीट पर है सबसे कम महिला वोटर

प्रति एक हजार पुरुषों पर महिला वोटरों की बात करें तो लखनऊ पश्चिम सीट ऐसी है जहां पर सबसे कम महिला वोटर हैं। यहां पर प्रति एक हजार पुरुषों पर 854 महिला वोटर हैं। सरोजीनगर विधानसभा का भी यही हाल है। यहां पर भी प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर साढ़े आठ सौ के करीब ही महिला वोटर हैं।

Ratio of female voters decreased  आयोग का मानक है कि प्रति हजार पुरुष वोटरों पर न्यूनतम 906 महिला वोटर होनी चाहिए। लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां मलिहाबाद में 862, बख्शी का तालाब में 872, सरोजनीनगर में 854, पश्चिम में 854, उत्तर में 860, पूर्वी में 896, मध्य में 882, कैंट में 862 और मोहनलालगंज में 905 महिला वोटर हैं। इस तरह अगर जिले में लिंग अनुपात की बात करें तो औसतन प्रति एक हजार पुरुष वोटर पर महिला वोटर 871 के करीब हैं।

Ratio of female voters decreased  जिले में मतदाता
पुरुष 19,94,484
महिला 17,36,507
तृतीय लिंग 198
कुल 37,31,189
18-19 आयुवर्ग 23,400
टोल फ्री नंबर 1,950

UP Election 2022 स्मृति ने किया राहुल पर कटाक्ष तो बचाव में आई प्रियंका गांधी

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox