होम / UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को संत समिति की चेतावनी

UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव को संत समिति की चेतावनी

• LAST UPDATED : November 18, 2021

इंडिया न्यूज, वाराणसी:

UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav चुनावी दावपेंच के बीच समाजवादी पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विवाद में घिर गए हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला करने के लिए पवित्र भगवा वस्त्रधारी संतों को चिलमजीवी कहा था। इस शब्द पर आपत्ति जताते हुए अखिल भारतीय संत समिति ने अखिलेश यादव से इस अपमानजनक बयान पर अविलंब संत समाज से क्षमा मांगने को कहा है।

UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने चेताया

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि ‘अखिलेश यादव के इस अनर्गल बयान से आक्रोशित देश भर से सभी संतों ने समवेत स्वर में सभी ऐसे नेताओं को, जो लगातार सनातन धर्म, भगवा व संतों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, चेताते हैं कि अपनी ओछी राजनीति में संतों को न घसीटें, अन्यथा सनातनियों के जन आक्रोश के रूप में दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’

UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav अनर्गल बयान पर चलेगा अभियान

स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि ‘संत समाज पूरे उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर ऐसे छद्म समाजवादी व कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाएगी जो लगातार सनातन हिंदुओं और उनकी परंपराओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन परंपरा के अनुसार ही विश्व भर में पूजनीय व सम्मानित मठ के पीठाधीश्वर हैं। भारत में प्राचीन काल से धर्म सत्ता राज सत्ता से हमेशा सर्वोपरि रही है।’

UP Election 2022 Sant committee’s warning to Akhilesh Yadav उन्होंने कहा कि ‘एक संत को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार से मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने से किसी को भी अधिकार नहीं मिल जाता कि उन्हें गन्दी राजनीति का शिकार बनाया जाए। उन पर निशाना साधने के लिए संत समाज के विषय मे आपत्तिजनक व निचले स्तर की टिप्पणियां की जाएं। अखिलेश यादव व राहुल गांधी जैसे नेता केवल अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के चलते सनातन धर्म के विरुद्ध ऐसी ओछी टिप्पणियां कर रहे हैं।’उन्हें संत समाज से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Jam At Noida Border दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर बैन, नोएडा बार्डर पर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox