होम / UP: घरवालों ने नहीं मानी बात, लड़का-लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

UP: घरवालों ने नहीं मानी बात, लड़का-लड़की ने उठाया खौफनाक कदम

• LAST UPDATED : May 20, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी जोड़े ने मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इस वजह से दोनों ने यह कदम उठाया।

परिवार के विरोध के चलते इतना बड़ा कदम उठाया

कानपुर देहात लड़की और घाटमपुर के लड़के के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। परिवार के विरोध के चलते दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला किया।

जानकारी के मुताबिक लड़के की बहन की शादी मूसानगर में हुई थी। लड़का अक्सर अपनी बहन से मिलने मूसानगर जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात लड़की से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये। लड़का और लड़की ने फैसला किया कि वे किसी भी कीमत पर जीवन भर साथ रहेंगे। हालांकि, जब उन्होंने अपने-अपने परिवारों से शादी की बात की तो परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

फीस जमा करने के बहाने घर से निकली थी लड़की

शनिवार को लड़की फीस जमा करने के बहाने घर से निकली और वापस नहीं लौटी। उधर, लड़का भी घर से निकल गया और शाम तक वापस नहीं लौटा। परेशान होकर लड़का के पिता ने उसे फोन किया, जिस पर लड़का ने कहा कि अब उसका शव ही घर आएगा। यह सुनकर उसके परिजन सदमे में आ गए और उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़ेंः- UP News: ओम प्रकाश राजभर ने I.N.D.I.A गठबंधन पर कसा तंज बोले , ‘राहुल-अखिलेश बच्चा…हम उनके चच्चा’

रविवार की सुबह एक मालगाड़ी लालपुर स्टेशन के पास जा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि एक लड़का और लड़की रेल ट्रैक के पास चल रहे हैं। जैसे ही ट्रेन करीब आई तो दोनों पटरी पर लेट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः- मस्जिद में मिली लड़की की लाश, कपड़े भी नहीं थे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox