होम / Gaziabad: ओयो होटल में मिला महिला का शव, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या

Gaziabad: ओयो होटल में मिला महिला का शव, प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या

• LAST UPDATED : December 27, 2022

Gaziabad

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से प्रेमी द्वारा महिला की हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर शिवम विहार कॉलोनी के पास स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में महिला का शव मिला है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और पांच घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीन महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि रचना बागपत के गांव निवाड़ा की निवासी थी। उसके पांच बच्चे हैं। भोजपुर के अमराला गांव के रहने वाले गौतम सिंह से उसका तीन महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक एनजीओ में साथ काम करते थे। दोनों रचना के पति राजकुमार को एनजीओ का जरूरी काम बताकर निकले थे। तब से महिला गौतम के साथ थी। होटल के स्टाफ का कहना है कि उसने रचना को अपनी पत्नी बताया था।

112 पर कॉल करने पर घोंटा गला
आरोपी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि महिला रात में घर जाने की जिद करने लगी थी। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगी। उसने 112 पर कॉल भी कर दी थी। इस बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया और सोमवार सुबह करीब चार बजे आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी एटीएम से कैश निकालने के बहाने मौके से फरार हो गया।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
आपको बता दें कि मृतका के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका के पति ने बताया कि घर से जाने के बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया था। इस पर उसे चिंता हुई। फिर मृतका के पति ने 25 दिसंबर को बागपत कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 25 की रात में महिला का फोन आया और उसने अपने पति से जल्द घर आने की बात कही, लेकिन कुछ देर बाद फोन फिर से स्विच ऑफ हो गया। महिला की तलाश जारी थी। सोमवार दोपहर मुरादनगर से पुलिस को उसका शव मिला। पुलिस का फोन आया और वहां पहुंचने पर उसे पत्नी की लाश मिली।

यह भी पढ़ें: Today Horoscope: मेष का सपना होगा साकार, वृषभ और मकर के बनेंगे धनलाभ के योग

Connect Us Facebook | Twitter

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox