होम / Kanpur Dehat : नमकीन खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Dehat : नमकीन खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 28, 2022

Kanpur Dehat

इंडिया न्यूज, कानपुर देहात (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आठ साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची तकरीबन एक हफ्ते पहले गायब हुई थी। बच्ची का अपहरण कर रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया गया था। 26 दिसंबर को बच्ची का शव यमुना नदी में तैरता मिला था। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली है।

नमकीन खिलाने के बहाने किया अपहरण
रुह कपा देने वाली यह घटना कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के पड़ोसी चंद्रशेखर ने नमकीन खिलाने के बहाने बच्ची का अपहरण किया था। फिर उसे सुनसान इलाके में ले गया। वहां रेप जैसी घिनौनी वारदात का अंजाम देकर आरोपी ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। उसे इस बात का डर था कि बच्ची कहीं अपने परिजनों को इस बारे में बता न दे। इसके बाद उसने बच्ची के शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस एक हफ्ते से बच्ची की तलाश कर रही थी। इस मामले की जांच के लिए कई टीमें भी गठित की गई थीं। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग रहा था। इस दौरान जालौन पुलिस ने यमुना नदी में तैरते बच्ची के शव की जानकारी कानपुर देहात पुलिस को दी। पुलिस और बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसकी पहचान कर ली। पुलिस ने इस आरोप में पड़ोसी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: Varanasi: 31 दिसंबर-एक जनवरी के लिए नए नियम, काशी जाने का है प्लान, तो ये खबर आपके लिए है ज़रुरी

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox