होम / UP Legislature: विधानसभा में सवाल-जवाब का दौर जारी, CM योगी पेश करेंगे मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट

UP Legislature: विधानसभा में सवाल-जवाब का दौर जारी, CM योगी पेश करेंगे मुरादाबाद दंगे की रिपोर्ट

• LAST UPDATED : August 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),UP Legislature: उत्तर प्रदेश में आज विधानमंडल सत्र का का दूसरा दिन है। इसके साथ ही सत्र की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। विधानसभा में सरकार और विपक्ष का सवाल-जवाब का दौर जारी है। लेकिन विधान परिषद में नमकर हंगामा हो रहा है। सपा सदस्यों द्वारा वेल में आकर नारेबाजी की गई।

विधानमंडल मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

यूपी में विधानमंडल मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में बाढ़ की स्थिति और महंगाई के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा कर सरकार को घेर सकती है। इसके साथ ही सपा की ओर से उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन अध्यादेश 2023 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2023 का भी विरोध देखा जा सकता है।

पहला दिन एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों के नाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र  का पहला दिन एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों के नाम रहा। वहीं, सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूजे पर जवाबी हमले के साथ सदन में जमकर हंगामा किया। सदन में अतीक और अशरफ सहित 12 पूर्व विधायकों को दी गई श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही चार विधायकों का जन्मदिन भी मनाया गया।

1980 के मुरादाबाद दंगों की रिपोर्ट पर यूपी के डिप्टी सीएम बोले..

वहीं, 1980 के मुरादाबाद दंगों की रिपोर्ट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य; कहते हैं, ”यह रिपोर्ट छिपाई गई थी और इसे पेश किए जाने की जरूरत है. इससे नागरिकों को मुरादाबाद दंगों के बारे में सच्चाई जानने में मदद मिलेगी… हर किसी को इस रिपोर्ट का स्वागत करना चाहिए क्योंकि इससे पता चल जाएगा कि दंगा कौन करता है, कौन इसका समर्थन करता है और कौन इसके खिलाफ लड़ता है…”रिपोर्ट आज यूपी विधानसभा के सामने पेश की जाएगी।

पहले दिन सदन में पेश हुए 8 अध्यादेश

  • उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों को उपशमन (संशोधन) अध्यादेश 2023
  • उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन अध्यादेश – 2023
  •  उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि (संशोधन) अध्यादेश – 2023
  • कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) अध्यादेश – 2023
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश- 2023 (अध्यादेश संख्या -6 से 11)
  • उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास संशोधन अध्यादेश – 2023
  • उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय अध्यादेश – 2023
  • उत्तर प्रदेश माल एवं सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश-2023

    पेश किए गए विधेयक

  • उत्तर प्रदेश माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक 2023
  • उत्तर प्रदेश दंड विधि संशोधन विधेयक – 2022
  •  उत्तर प्रदेश नगर योजना और विकास संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश नागर स्थनीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2023।
  • उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
  •  उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक (द्वितीय संशोधन) – 2023
  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक – 2023
  • उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक -2023
  • उत्तर प्रदेश जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विद्यालय विधेयक – 2023

Also Read: Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद कोर्ट का बड़ा फैसला, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की याचिका खारिज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox