होम / UP Lekhpal Recruitment 2022: जल्द लेखपालों की होगी भर्ती, जानिए किस उम्र तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

UP Lekhpal Recruitment 2022: जल्द लेखपालों की होगी भर्ती, जानिए किस उम्र तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

• LAST UPDATED : November 5, 2022

UP Lekhpal Recruitment 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh) ।  UPSSSC द्वारा जल्द ही लेखपाल के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। जिसमें पीईटी परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा। UPSSSC द्वारा पीईटी परीक्षा 2022 को 15-16 अक्तूबर को आयोजित करा लिया गया है।

यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 18 से 40 वर्ष तक के छात्र आवेदन करते हैं। इस पद पर 12वीं पास छात्र आवेदन करने योग्य होते हैं। UPSSSC PET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार लेखपाल मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अब यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन(UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) का आयोजन करा लिया गया है। तो लेखपाल भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को यूपी लेखपाल परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी में हुए लेखपाल प्रमोशन के बाद 4000 से अधिक लेखपालों के पदों पर भर्ती हो सकती है।

पीईटी में प्राप्त अंक होंगे लेखपाल भर्ती का हिस्सा…
लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उनके पीईटी 2022 में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए पीईटी परीक्षा में नॉर्मलाइज्ड स्कोर हासिल करना जरूरी होगा। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में यदि किसी भी श्रेणी में यदि उम्मीदवार द्वारा नॉर्मलाइज्ड कटऑफ स्कोर हासिल नहीं किया गया तो उन्हें राजस्व लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा से बाहर माना जाएगा। लेखपाल भर्ती निकलने के बाद UPSSSC द्वारा इस संदर्भ में नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि आयोग द्वारा 8,085 राजस्व लेखपाल के पदों पर 2021 में लिखित परीक्षा 19 जून 2022 को ली गई थी।

2021 राजस्व लेखपाल की ये रही थी कटऑफ

श्रेणी PET-2021                   कटऑफ (नॉर्मलाइज्ड स्कोर)
सामान्य वर्ग                           62.96
ओबीसी                               62.96
ईडब्ल्यूएस                            62.96
अनुसूचित जाति                      61.80
अनुसूचित जनजाति                  44.71
महिला                                64.74
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित     49.84
दिव्यांगजन                           51.12

यह भी पढ़ें: अब 24 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन, टीचर बनने का सुनहरा मौका

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास पर ED का शिकंजा, आज MP/MLA कोर्ट में होगी पेशी

यह भी पढ़ें: कॉन्सटेबल और ट्रेड्समैन पदों के लिए निकली भर्ती, 23 नवंबर से कर सकते हैं आवेदन

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox