होम / UP: बुंदेलखंड यूनिवर्सीटी में आधी रात छेड़छाड़, युवक को बांधकर पीटा, सुबह मौत

UP: बुंदेलखंड यूनिवर्सीटी में आधी रात छेड़छाड़, युवक को बांधकर पीटा, सुबह मौत

• LAST UPDATED : April 11, 2024
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP: उत्तर प्रदेश के झांसी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (Bundelkhand University) परिसर में आधी रात को महिला से छेड़खानी करने वाले एक युवक को विश्वविद्यालय के गार्ड और मजदूरों ने बेरहमी से पीटा। उसे रात भर एक कमरे में रस्सी से बांधकर रखा। सुबह उस युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पूरा मामला क्या है?

मिली जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। निर्माणाधीन स्टेडियम में एक महिला मजदूर रात को चबूतरे पर सो रही थी, तबही एक 25 वर्षीय युवक स्टेडियम में घुस कर महिला साथ छेड़खानी करने लगा। महिला मजदूर ने बताया कि जब उसकी नींद खुली  तो उसने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर पास में सो रहे उसके पति व अन्य साथी जाग गए। इसके बाद उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसकी सूचना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों को दी। मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों ने भी उसे रस्सी से बांधकर पीटा। इसके बाद उसे बांधकर रात भर छोड़ दिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा, नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में एक डेड बॉडी मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox