होम / लखीमपुर खीरी कांड: दोस्ती, रेप, शादी और फिर खौफनाक वारदात, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, जानें पूरी अपडेट

लखीमपुर खीरी कांड: दोस्ती, रेप, शादी और फिर खौफनाक वारदात, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी, जानें पूरी अपडेट

• LAST UPDATED : September 15, 2022

लखीमपुर खीरी, इंडिया न्यूज यूपी/यूके: निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को दो सगी बहनों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया था। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं।

मुठभेड़ में आरोपी किया गया गिरफ्तार
एक अभियुक्त जुनैद को पुलिस ने झंडी चौकी क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने पॉक्सो और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। आरोपियों के कपड़े का और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

आरोपियों और लड़कियों में पहले से थी दोस्ती
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया दुष्कर्म के बाद घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। नामजद छोटू समेत छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की है। लड़कियों की फंदे में डाल कर हत्या कर दी। जांच में पता चला है कि आरोपियों और लड़कियों की दोस्ती थी। तीन लड़कों का लड़कियों से परिचय कराया था।

शादी का दबाव बनाने पर लड़कियों को उतारा मौत के घाट
कल दोपहर में बाइक से लड़कियों को लेकर आए थे। इसके बाद खेत में लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए गए। लड़कियां शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी से नाराज आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो लड़के कलीमुद्दीन, आरिफ को बुलाया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
आरोपी छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन आरिफ हैं। एक अभियुक्त जुनैद की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। पांच अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। मुख्य साजिश कर्ता गांव के छोटू ने ही किशोरियों से इनकी दोस्ती कराई थी। छोटू परिवार का पड़ोसी है। हालांकि घटना के दौरान छोटू मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे। पुलिस ने कहा कि गवाह मौजूद हैं।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम परिवार वालो की मौजूदगी में कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। कल ऐसी बात सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमॉर्टम कराया, जो कि गलत है। आरोपियों के कपड़े और उनका डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox