होम / सहारनपुर: कामगार की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, आऱोपी का साथी चीखता रहा और गोलियां चलती रहीं

सहारनपुर: कामगार की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, आऱोपी का साथी चीखता रहा और गोलियां चलती रहीं

• LAST UPDATED : September 8, 2022

सहारनपुर: एनसीआरबी के आंकड़ें भले ही अपराध में कमी को दर्शा रहे हों लेकिन यूपी में रोजाना बदमाश खौफनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यूपी पुलिस की तरफ से लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी अपराधी खुलेआम सड़कों पर गोलियां बरसाने में डर नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवबंद से आया है जहां बीच सड़क कामगार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये था पूरा मामला
जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय शाहरुख क्षेत्र के मीरगपुर गांव में निर्माण कार्य मैं लगा था। रात करीब 2 बजे शाहरुख सरिया बांधकर अपने कई साथियों के साथ वापस लौट रहा था। इस दौरान परौली गांव के निकट शाहरुख पर गोली चलाई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने दो आऱोपियों को किया गिरफ्तार
शाहरुख के साथ काम करने वाले सलमान दिलशाद व समीर ने बताया कि गोली मारने वाले दो व्यक्ति थे। उन्होंने चीख चीख कर कहा कि वह मजदूर है, इसके बावजूद भी उन पर गोली चलाई गई। समीर के गोली लगी जबकि उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने रात में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित का कहना है कि मृतक के पिता सलीम ने चौकी में तहरीर दी है। दो आरोपियों धर्मवीर व ओमपाल को गिरफ्तार किया गया है। इन्होंने गोली क्यों चलाई, इस मामले में पूछताछ की जा रही है। दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox