होम / UP News: ‘योगी सरकार ने किसानों को ऐसे दिया धोखा’, अखिलेश ने उठाए सवाल

UP News: ‘योगी सरकार ने किसानों को ऐसे दिया धोखा’, अखिलेश ने उठाए सवाल

• LAST UPDATED : November 6, 2022

UP News

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, लखनऊ: किसानों को लेकर एक बार सपा रष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा ने भाजपा सरकार पर भाजपा सरकार में क‍िसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है। सपा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में डीएपी के लिए यूपी के अन्नदाता तरस रहे हैं।

भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा
सपा ने योगी याद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमलावर होते हुए क‍िसानों के प्रत‍ि बेपरवाह होने का आरोप लगाया है। कहा क‍ि किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है। शर्मनाक! अन्नदाताओं का शोषण बंद करो नाकारा सरकार।

खाद की किल्लत से नुकसान किसान
प्रदेशभर में खाद की किल्लत के कारण किसान परेशान है। सपा ने योगी याद‍ित्‍यनाथ सरकार पर हमलावर होते हुए क‍िसानों के प्रत‍ि बेपरवाह होने का आरोप लगाया है। कहा क‍ि किसानों से झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार ने उन्हें सिर्फ धोखा दिया है। शर्मनाक! अन्नदाताओं का शोषण बंद करो नाकारा सरकार।

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शन‍िवार को किसानों के मसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। अख‍िलेश ने कहा था कि भाजपा सरकार ने किसानों के उत्पीड़न के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पूंजी घरानों और मिल मालिकों के कहने पर किसानों का शोषण हो रहा है। आवाज उठाने पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

अखिलेश ने बयान जारी कर कहा था कि भाजपा सरकार ने अपनी वाहवाही के लिए किसानों से धान खरीद का ऐलान तो कर दिया पर अभी तक क्रय केंद्रों की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। कई जगहों पर तो क्रय केंद्रों पर ताले लगे हुए हैं। कहीं-कहीं किसानों को ऐसे ही टरका दिया जा रहा है।

धान खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायतें शुरुआत से ही आने लगी हैं।सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा किसानों की नहीं बल्कि बड़ी कंपनियों का हित साधती है। सरकारी क्रय केंद्रों की अव्यवस्थाओं के चलते कई कंपनियां औने पौने दाम पर धान की खरीद करने में लग जाएंगी। गेहूं खरीद में यह सब सामने आ चुका है। बड़ी कंपनियों की सरकार से मिली भगत के चलते प्रदेश का किसान परेशान है।

यह भी पढ़ें- UP Income Tax Raid: बसपा के पूर्व विधायक पर आयकर का छापा, मीट निर्यात के मुनाफे में दिखाई कमी – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox