होम / UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाएगी भाजपा: भूपेंद्र चौधरी

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में मुस्लिमों को प्रत्याशी बनाएगी भाजपा: भूपेंद्र चौधरी

• LAST UPDATED : December 15, 2022

UP Nikay Chunav

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के बाद अब भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की पूरी तैयारी है। साथ ही यह भी कहा कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी हमने शुरू कर दी है। निकाय चुनाव पर स्टे को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपना पक्ष न्यायालय के सामने रखेगी।

सांचे में जो फिट उन्हें लड़ाते हैं चुनाव
वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि दूसरे दलों की कोई तैयारी नहीं है, चुनाव को लेकर जनता के बीच जाने से घबरा रहे हैं। भाजपा निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों को भी टिकट देगी, जो जीतने की स्थिति में होंगे। जो हमारे सांचे में फिट बैठेंगे, हम उन्हें चुनाव लड़ाते हैं।

उपचुनाव में डिंपल यादव को मिला हमदर्दी का लाभ
इसी के साथ भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि रामपुर-खतौली में बड़ी संख्या में हमें वोट मिला है। चाहे वार्ड का चुनाव हो या फिर नगर पालिका या नगर पंचायतों के अध्यक्ष के चुनाव हो। हम सब जगह समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। राजनीतिक दृष्टि से हमारी रणनीति में जीतना महत्वपूर्ण है। रामपुर हो या अन्य जगह भाजपा को समर्थन मिला है। भाजपा किसी जाति, वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाज के वर्गों को चुनाव लड़ाने का अवसर देगी।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि खतौली और मैनपुरी में राजनीतिक परिणाम हमारे अनुकूल नहीं आए, जो अपेक्षा हमारी थी। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव बड़े नेता थे, उनके पीछे लोगों की बड़ी हमदर्दी चुनाव में एक बड़ा कारण रहा। लोग सपा की नीतियों से प्रभावित नहीं थे, इसमें समाजवादी पार्टी को लोगों ने जनादेश नहीं दिया। लेकिन मुलायम सिंह के बाद जो हमदर्दी थी उसका लाभ डिंपल यादव को मिला है।

जनता के बीच रहना अभियान का हिस्सा
चुनाव प्रचार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और सरकार के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन के लोग आम जनता के बीच में हमेशा रहते हैं। उनके बीच जाकर अपनी बात कहना भी हमारे अभियान का एक हिस्सा है। अभी मुख्यमंत्री ने सभी नगर निकायों में कार्यक्रम किए हैं। चुनाव अभियान में तेजी को लेकर सभी के प्रवास और कार्यक्रम बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ में घायल मासूम से दुष्कर्म का आरोपी, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता आया नजर

Connect Us Facebook | Twitter

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox