होम / UP Nikay Chunav: किन जगहों पर हुई ‘आप’ की जीत, संजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस से आगे आप”

UP Nikay Chunav: किन जगहों पर हुई ‘आप’ की जीत, संजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस से आगे आप”

• LAST UPDATED : May 13, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव के वोटों की गिनती आज हो गई। वहीं प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 17 पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया। पिछले नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने 14 निगमों में जीत दर्ज की थी। वहीं इस निकाय चुनाव में बीजेपी ने अलीगढ और मेरठ में भी जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ बीजेपी ने सभी नगर निगम की सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

आप के कितने प्रत्याशी जीते

इस निकाय चुनाव में पहली बार आम आदमी पार्टी आप ने भी प्रदेश निकाय चुनाव में हिस्सा लिया था। वहीं आप का भी कई स्थानों पर खाता खुला। हालांकि आधिकारिक आंकड़े आने के बाद ही तय हो पाएगा कि कितने जगहों पर आप को सफलता मिली है। वहीं मामले को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया कि आप ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की तीन सीटें और नगर पंचायत चेयरमैन की 7 सीटें जीत ली हैं। हांलाकि आधिकारिक आंकड़े आने बाकी है।

कांग्रेस से आगे निकली आप

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा कि “यू पी की जनता को हार्दिक बधाई आपने नगर निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर मुहर लगाई। AAP को Cong से आगे पहुँचा दिया। यू पी में AAP ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित कुल 4 सीटें जीती। 7 नगर पंचायत चेयरमैन की सीटें जीती। भारी संख्या में पार्षद और सभासद जीते।”

17 निगमों पर बीजेपी की जीत

प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं इस जीत को लेकर सूबे के सीएम ने कहा कि ” भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 2017 में भाजपा ने 60 नगर पालिकाओं में विजय प्राप्त की थी लेकिन इस साल हमने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से अधिक सीटें जीती हैं।”

Also Read:

UP Nikay Chunav 2023: ‘बीजेपी के कामों पर लगी मुहर’, निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बोले गृहमंत्री अमित शाह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox